भारत का भूगोल - सामान्य ज्ञान (GK)

  

● क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है— सातवाँ


● जनसंख्या की दृष्टि से भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है— दूसरा 


● भारत के उत्तर में कौन-कौन-से देश हैं— चीन, नेपाल, भूटान

 

● भारत के पूर्व में कौन-सा देश है— बांग्लादेश


● भारत के पश्चिम में कौन-सा देश है— पाकिस्तान 


● भारत के दक्षिण पश्चिम में कौन-सा सागर है— अरब सागर 


● भारत के दक्षिण-पूर्व में कौन-सी खाड़ी है— बंगाल की खाड़ी

 

● भारत के दक्षिण में कौन-सा महासागर है— हिन्द महासागर

 

● पूर्वांचल की पहाड़ियाँ भारत को किस देश से अलग करती हैं— म्यांमार से 


● मन्नार की खाड़ी और पाक जलडमरूमध्य भारत को किस देश से अलग करते हैं— श्रीलंका से 


● संपूर्ण भारत की अंक्षाशीय विस्तार कितना है— 8° 4’ से 37°6’ उत्तरी अक्षांश 


● भारत के मध्य से कौन-सी रेखा गुजरती है— कर्क रेखा 


● भारत के उत्तर से दक्षिण तक विस्तार कितना है— 3214 किमी


● भारत का पूर्व से पश्चिम तक विस्तार कितना है— 2933 किमी 


● अंडमान-निकोबार द्वीप समूह कहाँ स्थित है— बंगाल की खाड़ी में 


● लक्षद्वीप कहाँ स्थित है— अरब सागर में 


● भारत का दक्षिणी छोर क्या कहलाता है— इंदिरा प्वाइंट 


● इंदिरा प्वांइट को किस दूसरे नाम से भी जाना जाता है— पिगमिलियन प्वाइंट 


● भारत का क्षेत्रफल विश्व के क्षेत्रफल का कितना है— 2. 42%


● विश्व की कुल जनसंख्या का कितने % भारत में निवास करता है— 17% 


● भारत का कुल क्षेत्रफल कितना है— 32,87,263 वर्ग किसमी


● भारत की स्थल सीमा से कौन-से देश लगे हैं— बांग्लादेश, चीन, पाकिस्तान, नेपाल, वर्मा, भूटान 


● भारत की जल सीमा किन देशों से मिलती है— मालदीव, श्रीलंका, बांग्लादेश, म्यांमार व पाकिस्तान 


● कर्क रेखा किन राज्यों से होकर गुजरती है— राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिमी बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम


● भारत की मुख्य भूमि की दक्षिणी सीमा कितने अक्षांश है— 8°4’


● भारत का मानक समय कहाँ से लिया गया है— इलाहाबाद के निकट नैनी नामक स्थान से 


● भारत के मानक समय और ग्रीनविच समय में कितना अन्तर है— 5 1/2


● भूमध्य रेखा से भारत के दक्षिण छोर की दूरी कितनी है— 876 किमी 


● भारत की स्थल सीमा की लंबाई कितनी है— 15200 किमी

 

● भारत की मुख्य भूमि की तटरेखा की लंबाई कितनी है— 6100 किमी 


● भारत की कुल तटरेखा की लंबाई (द्वीप समूहों सहितद्ध कितनी है— 7516 किमी 


● संपूर्ण भारत के कितने % भाग पर पर्वत व पहाड़ियों का विस्तार है— 28.8%


● संपूर्ण भारत के कितने क्षेत्रफल पर मैदानी विस्तार है— 44% 


● भारत में समुद्र तटरेखा वाले राज्यों की संख्या कितनी है— 9

 

● किस राज्य की समुद्र तटरेखा सबसे लंबी है— गुजरात 


● कर्क रेखा भारत के कितने राज्यों से होकर जाती है— 8 


● भूमध्य रेखा के निकट कौन-सा स्थान है— इंदिरा प्वाइंट


● इंदिरा प्वाइंट कहाँ स्थित है— अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 


● किस राज्य की समुद्र तटरेखा सबसे छोटी है— गोवा 


● भारत की स्थल सीमा किस देश के साथ सबसे ज्यादा है— बांग्लादेश के साथ 


● भारत का कौन-सा भू-आकृतिक भाग प्राचीन है— प्रायद्वीपीय पठार 


● भारत के पूर्वी समुद्र तट को किस नाम से जाना जाता है— कोरोमंडल तट 


● कोंकण तट कहाँ से यहाँ तक स्थित है— गोवा से दमन तक

 

● लक्षद्वीप समूह के द्वीपों की उत्पत्ति किसके द्वारा हुई— प्रवाल द्वारा 


● न्यू मूर द्वीप कहाँ स्थित है— अंडमान सागर में 


● कौन-सा द्वीप भारत और श्रीलंका के बीच में स्थित है— रामेश्वरम् 


● लक्षद्वीप समूह के कुल द्वीपों की संख्या कितनी है— 36 


● लक्षद्वीप समूह में कुल कितने द्वीपों पर मानव का वास है— 10


● भारत के किस स्थान को ‘सफेद पानी’ के नाम से जाना जाता है— सियाचिन 


● जम्मू-कश्मीर का वह हिस्सा जो चीन के अधिकार में है, क्या कहलाता है— ऑक्साई चीन 


● भारत में शीत मरूस्थल कौन-सा है— लद्दाख 


● भारत की देशांतर स्थिति क्या है— 68°7’ से 97°25’ तक 


● भारत में कितने केंद्रशासित प्रदेश हैं— 7


● किस देश के साथ न्यू मूर द्वीप के कारण भारत का विवाद है— बांग्लादेश के साथ 


● भारत किस गोर्ला में स्थित है— उत्तरी 


● केंद्रशासित प्रदेश दादर नगर हवेली भारत के किन राज्यों के बीच में स्थित है— गुजरात व महाराष्ट्र 


● किस राज्य को पहले NEFA के नाम से जाना जाता था— अरुणाचल प्रदेश 


● केंद्रशासित प्रदेश अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर किस द्वीप पर स्थित है— दक्षिण अंडमान 


● कौन-सा राज्य उत्तरी पूर्वी राज्य की ‘सात बहनों’ का भाग नहीं है— सिक्किम व पश्चिमी बंगाल 


● कौन-सा महत्वपूर्ण अक्षांश भारत को दो भागों में बांटता है— 23°3’ उत्तर



टिप्पणियाँ