26. महमूद गजनी
1-महमूद गजनी ने भारत पर 17 बार आक्रमण किया|
2-महमूद के भारतीय आक्रमण का वास्तविक उद्देश्य धन की प्राप्ति था
3-महमूद गजनी एक मूर्ति भंजक आक्रमणकारी था|
4-महमूद गजनी ने भारत पर प्रथम आक्रमण 1000 ईसवी में किया तथा पेशावर के कुछ भागों पर अधिकार करके वह अपने देश लौट गया |
5-महमूद गजनी ने 1001 ईस्वी में शाही राजा जयपाल के विरुद्ध आक्रमण किया था इसमें जयपाल की पराजय हुई थी|
6- महमूद गजनी का 1008 इसवी में नगरकोट के विरुद्ध हमले को मूर्तिवाद के विरुद्ध पहली महत्वपूर्ण जीत बताई जाती है |
7-महमूद गजनी ने थानेसर ने चक्रस्वामीन के कांस्य निर्मित आदमकद प्रतिमा को गजनी भेजकर रंगभूमि में रखवाया |
8-महमूद गजनी का सबसे चर्चित आक्रमण 1025 ईसवी में सोमनाथ मंदिर पर हुआ इस मंदिर की लूट में उसे करीब 20 लाख दिनार की संपत्ति हाथ लगी सोमनाथ की रक्षा में सहायता करने के कारण अन्हिलवाड़ा के शासक पर महमूद ने आक्रमण किया|
9- सोमनाथ मंदिर लूटकर ले जाने के क्रम में महमूद पर जाटों ने आक्रमण किया था और कुछ संपत्ति लूट ली थी|
10- महमूद गजनी का अंतिम भारतीय आक्रमण 1027 ईसवी में जाटों के विरुद्ध हुआ था |
11-सुल्तान की उपाधि धारण करने वाला प्रथम शासक महमूद गजनी था|
12- महमूद के सेना में सेवंदराय एवं तिलक जैसे हिंदू उच्च पदों पर आसीन थे |
13-महमूद गजनी की मृत्यु 1030 ईसवी में हो गयी |
14- अलबरूनी ,फिरदौसी, उतबी तथा फरूखी महमूद गजनी के दरबार में रहते थे|
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें