मध्यकालीन भारत

                      #  मध्यकालीन भारत  #
                  25-भारत पर अरबों का आक्रमण
1-मोहम्मद बिन कासिम के नेतृत्व में अरबों ने भारत पर पहला सफल आक्रमण किया |
2-अरबों ने सिंध पर 712 ईसवी में विजय पाई थी |
3-अरब आक्रमण के समय सिंध पर दाहिर का शासन था|
4-भारत पर अरब वासियों के आक्रमण का मुख्य उद्देश्य धन दौलत लूटना तथा इस्लाम धर्म का प्रचार प्रसार करना था|

                       26- महमूद गजनी
1-932 ईसवी में अलप्तगिन नामक एक तुर्क सरदार गजनी साम्राज्य की स्थापना की जिसकी राजधानी गजनी थी| 
2-अलप्तगीन की मृत्यु के पश्चात कुछ समय तक गजनी में पिरीतिगीन ने शासक किया इसी के शासनकाल( 972 से 977 ईसवी )में सर्वप्रथम भारत पर आक्रमण किया गया
 3-प्रथम तुर्क आक्रमण के समय पंजाब में शाही वंश का शासक जयपाल शासन कर रहा था |
4-अलप्तगीन का गुलाम तथा दामाद सुबुक्तगीन 977 ईसवी में गजनी की गद्दी पर बैठा|
5-महमूद गजनी सुबुक्तगीन का पुत्र था जिसका जन्म 1 नवंबर 971 ईसवी में हुआ था |
6-अपने पिता के काल में महमूद गजनी खुरासान का शासक था|
7- महमूद गजनी 27 वर्ष की अवस्था में 998 ईसवी में गद्दी पर बैठा|
8-बगदाद का खलीफा अल-आदिर बिल्लाह ने महमूद गजनी के पद को मान्यता प्रदान करते हुए उसे 'यमीन-उद-दौला' तथा 'यामीन- ऊल-मिल्लाह'  उपाधि दी|

टिप्पणियाँ