भारतीय संविधान
>भारतीय संविधान के विकास का संक्षिप्त इतिहास<
1757 ई.में की प्लासी की लड़ाई और 1764 ई. के बक्सर के युद्ध को अंग्रेजों द्वारा जीत लिए जाने के बाद बंगाल पर ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने शासन का शिकंजा कसा | इसी शासन को अपने अनुकूल बनाए रखने के लिए अंग्रेजों ने समय-समय पर कई एक्ट पारित किए जो भारतीय संविधान के विकास की सीढ़ियां बनी | वह निम्न है --
> 1773 का रेग्यूलेटिंग एक्ट इस अधिनियम का अत्यधिक संवैधानिक महत्व है जैसे-
a-भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी के कार्यों को नियमित और नियंत्रित करने की दिशा में ब्रिटिश सरकार द्वारा उठाया गया यह पहला कदम था अर्थात कंपनी के शासन पर संसदीय नियंत्रण स्थापित किया गया |
b-इसके द्वारा पहली बार कंपनी के प्रशासनिक और राजनैतिक कार्यों को मान्यता मिली |
c-इसके द्वारा केंद्रीय प्रशासन की नींव रखी गई|
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें